






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बेटियों को लगातार दहेज दानव से प्रताडित होना पड़ रहा है, गुरूवार को भी जरीए इस्तगासे दो युवतियों ने अलग अलग मुकदमें दर्ज करवाए है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पहला मुकदमा गांव बाना निवासी विमला ने बेरासर निवासी अपने पति बजरंगनाथ एवं ससुर रायचंदनाथ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 4 जुलाई 2014 को हुआ था एवं तभी से आरोपी उसे कम दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने मोटरसाईकिल एवं पांच लाख रुपए नकद के लिए उसे घर से निकाल दिया एवं उसका स्त्री धन हड़प लिया। इसी प्रकार एक अन्य मामले में कस्बे के बिग्गाबास निवासी आस्मीन बानो ने अपने पति अल्ताफ, ससुर यासीन एवं सास जन्नत के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह पांच साल पहले हुआ था एवं तभी से आरोपी कम दहेज के लिए प्रताडित करने लगे। आरोपियों ने एक लाख रुपए नकद एवं मोटरसाईकिल की मांग पर पीडिता को उसकी दो वर्ष की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने दोनो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



