






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस लगातार सक्रियता से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने कस्बे की बॉम्बे कालोनी के पास शराब के नशे में पिकअप चलाने पर प्रताप बस्ती निवासी 25 वर्षीय युवक मांगीलाल जाट को 185 एमवी एक्ट में गिरफ्तार किया और उसकी पिकअप को भी सीज किया है।



