May 20, 2026
वर्ना और इनोवा की हुई चकनाचूर, एक कि मौत, 1 गंभीर घायल, 2 को किया रेफर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2022। हाइवे पर बिग्गा पेट्रोल पंप के पास एक इनोवा व वर्ना में जबरदस्त टक्कर हुई है। दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए है और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गयी है। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है तथा दो अन्य घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर सरपंच जसवीर सारण सहित युवाओं ने गाड़ियों में घायलों को निकाला है। मौके पर पहुंची 108 व आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रथम दृष्टया दोनों गाड़ियों में 5 जनें सवार थे व सभी घायल हुए है। आगे की पूरी अपडेट के लिए जुड़ें रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ..

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा पेट्रोल पंप के पास हुई दो गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में दोनों गाड़ियों के सवार घायल हुए है।