May 20, 2026
sd

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2022। क्षेत्र में आज भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें 4 जनें मौत का शिकार हो गए है। बिग्गा पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना में दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों ने दम तोड़ दिया है। इनोवा का ड्राइवर विनोद पुत्र जीवाराम निवासी झुंझुनू तथा इसी में सवार सुलोचना पत्नी महिपाल सिंह की मौत हो गई है। दोनों ने पीबीएम पहुंचते ही दम तोड़ दिया है। दूसरी कार में सवार संजय पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी जयपुर की भी बीकानेर पीबीएम में मौत हो गयी है। इस कार के ड्राइवर की मौत मौके पर ही हो गई थी जिसके शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। इस मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कार सवार शालिनी पत्नी संजय शर्मा पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में मौत से जंग लड़ रही है। बता देवें दोनों गाड़ियों में एक मात्र शालिनी ही जीवन से संघर्ष कर रही है तथा शेष सभी चार जनों ने दम तोड़ दिया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त समाचारों के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से।