






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2022। शांति से त्योहार मनाए जाए यह जिम्मेदारी क्षेत्र के हर नागरिक की है और इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। ये बात थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने आज थाने में आयोजित सीएलजी बैठक में कही। आगामी दिनों में मोहर्रम व रक्षाबंधन को लेकर सीएलजी बैठक बुलाई गई। बैठक में सीओ दिनेश कुमार ने शांति से त्योहार मनाने की जिम्मेदारी सभी को दी है। दोनों अधिकारियों ने नागरिकों से कोई भी आपत्तिजनक बात सुनने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमंल शर्मा, रजत आसोपा, श्यामसुंदर पुरोहित सहित मोहर्रम कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहें।




