






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2022। देर रात हाइवे पर झगड़ते तीन जनों को सेरूणा पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। कांस्टेबल विक्रांत ने बताया कि सेरूणा से तीन किलोमीटर दूर बीकानेर की ओर सूचना मिली की कुछ लोग झगड़ा फसाद कर रहें है इस पर पुलिस मौके पर पहुंची व गुसांईसर नीम्बडियां निवासी हंसराज जाट, दौलाराम जाट, मघाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को थाने पहुंचाया गया व आज उपखंड न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को 6 माह के लिए पांबद कर रिहा कर दिया गया।



