May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2022। लखासर पटवार हल्का का सूडसर उपतहसील में शामिल नहीं होने का संघर्ष लगातार जारी है। लखासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जबतक निर्णय नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। स्वाभिमान रैली के दौरान आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। खिलेरी ने बताया कि लखासर हल्का पटवार में शामिल सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचो को कल दोपहर एक बजे आयोजित होने वाली रैली में भाग लेने व अपने गांवो से ग्रामीणों को लेकर आने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज धरना स्थल पर कांग्रसी नेता केसराराम गोदारा व भाजपा के तोलाराम जाखड़ भी पहुंचे। यहां पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहें मांगीलाल गोदारा, बजरंग सिंह, नानूजी नैण व अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।