May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2022। सावण के आखिरी सोमवार को आज श्रीडूंगरगढ़ के शिवालयों में शिव पूजन के आयोजन किए गए है। शिव भक्तों ने वन सोमवार के आयोजन किए व व्रत उपवास के साथ पूजन किया। रविवार रात आड़सर बास के राम मंदिर में बाबा के स्वरूप की सुंदर झांकी सजाई गई व श्रद्धालुओं ने खूब भजन कीर्तन किए। पुजारी देवकिशन छंगाणी ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया व बाबा के दर्शन कर भजनों पर झूमें।
आज शाम सीताराम मंदिर में गौसेवार्थ रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्त पूजन में भाग लेंगे। यहां भी बाबा बर्फानी की सजीव झांकी सजाई जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम मंदिर में सजाई गई भोले नाथ की सजीव झांकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिरो का किया गया भव्य श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में रोजाना हो रहें है भजन कीर्तन के आयोजन।