






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2022। गांव रिड़ी से 28 वर्षीय युवक आज सुबह 11 बजे घर से दादी के घर जाकर जाने का कह कर निकला और वापस घर लौट कर नहीं आया। युवक के परिजन परेशान हो गए है और लापता युवक के भाई अनोपनाथ पुत्र भंवरनाथ ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। अनोपनाथ ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा का लड़का 28 वर्षीय शीतनाथ सुबह घर से निकल गया और वापस लौट कर नहीं आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आंवड़दान के सुपुर्द कर दी है।



