






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2022। सेरूणा थाना क्षेत्र के टेऊ गांव में डेयरी पर दूध देकर लौट रहे युवक पर इसी गांव के छह लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस संदर्भ मे टेऊ गांव निवासी 64 बर्षीय बुजुर्ग हरिसिंह ने अपने बेटे मनमोहन के साथ थाने में उपस्थित होकर छह जनों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। हरि सिंह ने पुलिस को बताया कि गत 11 अगस्त की शाम साढ़े छह-सात बजे मेरा बेटा मनमोहन सूडसर से बाबूलाल मोदी की डेयरी पर दूध देकर वापस आ रहा था।इस पर पहले से ही रेलवे फाटक के पास सड़क पर घर लगा कर बैठे चुन्नीलाल, मालाराम, रावतराम, नानकराम, कालूराम, मोहनराम जाट ने लाठी,जेई, तलवार से मेरे पुत्र मनमोहन पर हमला बोल दिया। इस दौरान हल्ला होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी भाग गया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच थाने के एएसआई राजकुमार कर रहे हैं।



