






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कस्बे के नागरिक विकास परिषद भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। परिषद द्वारा दिवंगत जगदीश प्रसाद छंगाणी की स्मृति में छंगाणी परिवार के आर्थिक सहयोग से आयोजित इस शिविर में 203 युवा रक्तदान के लिए पहुंचें, जिनमें से 176 युवाओं का रक्तदान पीबीएम रक्तकोष टीम बीकानेर द्वारा करवाया गया। परिषद द्वारा आयोजित करवाए जा रहे नियमित रक्तदान शिविरों के क्रम में यह शिविर 35वां रहा एवं शिविर के उदघाटन समारोह में समाजसेवी भीकमचंद पुगलिया अतिथि रूप में उपस्थित रहें। विशिष्ट अतिथि मालचंद सिंघी व रामगोपाल सुथार रहे। छंगाणी परिवार के देवकीनंदन छंगाणी ने सभी का आभार जताया। संस्था मंत्री ललित कुमार बाहेती ने स्वागत भाषण दिया। अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी ने संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पांचीलाल सिंघी, श्रवण कुमार गुरनानी, शिव कुमार स्वामी, राधेश्याम तापड़िया, ओमप्रकाश कलानी, रामकिशन राठी आदि वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। शिविर में संजय करवा, गोपाल तापड़िया, पवन तापड़िया, सुरेश भादानी, मनोज तापड़िया, एडवोकेट रणवीर सिंह खींची, प्रिशु स्वामी, मनमोहन राठी, सुखदेव राठी, सुशील सेरडिया, अशोक शांडिल्य, ओमप्रकाश सारस्वत, रामलाल छंगाणी, नंदकिशोर छंगाणी, गोपाल व्यास, जगदीश गोदारा, पवन छंगाणी, श्रवण कुमार छंगाणी, ओमप्रकाश छंगाणी, पवन उपाध्याय, रमेश छंगाणी, सुरेंद्र चूरा, राजकुमार व्यास, सीताराम व्यास और छंगाणी परिवार की महिलाओं ने व्यवस्थाएं संभाली। समापन सत्र में सभी को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का संयोजन विजयराज सेवग ने किया वहीं सत्यनारायण स्वामी ने सभी का आभार जताया।




