May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। सोमवार का दिन क्षेत्र में जश्ने आजादी के नाम रहा। चारों ओर देशभक्ति की गूंज सुनाई दी एवं क्षेत्र का जर्रा जर्रा देशभक्ति में डूबा नजर आया। क्षेत्र में हुए आयोजनों की एक सामूहिक खबर पहले लगाई गई थी एवं एक ओर खबर अब लगाई जा रही है। इस खबर में आप पढ़ सकतें है अनेक आयोजनों में भागीदार बने सैंकड़ा नागरिकों की तस्वीरों सहित पूरी खबर।

कांग्रेस कार्यालय में गोदारा ने किया ध्वजारोहण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमृत महोत्सव के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस द्वारा गणपति धर्म कांटे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ध्वजारोहण प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। इस मौके पर गोदारा सहित कांग्रेसी नेता विमल भाटी, रतन राहगीर ने अपने विचार रखते हुए देश की आजादी कायम रखने के लिए सक्रिय रहने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद देश की अंखडता के लिए सक्रिय रहने का आह्वान।

लखासर टोल प्लाजा पर दिखा देशभक्ति का जज्बा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर टोल प्लाजा पर स्वाधिनता दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्रबंधक कुलदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया एवं समस्त स्टाफ ने तिरंगें को सलामी दी। इस मौके पर राष्ट्रगान किया गया एवं तिरंगों का वितरण भी किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर टोल प्लाजा पर किया गया ध्वजारोहण, समस्त स्टाफ ने लगाए देशभक्ति के जयकारे।

वाल्मीकि बस्ती में लगे जयकारे, देशभक्ति गीतों का गायन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। आजादी के 75वें महापर्व पर कस्बे के वाल्मीकि बस्ती में स्थित अम्बेडकर भवन में उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों का गायन हुआ और मोहल्ले के युवा राहुल वाल्मीकि, पूर्व पार्षद कालूराम मलघट, पार्षद मघराज तेज़ी, प्रह्लाद तेज़ी, संजय तेज़ी, धर्मचंद मलघट, शिव चांगरा, अजय मलघट, सुरेंद्र मलघट, विशाल तेज़ी, देवराज कंडारा, राहुल मलघट, भूराराम मलघट, प्रकाश, विजय मलघट, अनिल तेज़ी, रेवंतमल तेज़ी आदी मौजूद रहे। सामूहिक रूप से भारत माता के जयकारे लगाए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाल्मीकि बस्ती मोमासर बास के अम्बेडकर भवन में युवाओं ने मनाया स्वाधिनता दिवस।

सालासर में ग्रामीणों ने स्कूल में दी एलईडी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आजादी के पर्व पर देशभक्ति नारे लगाने के साथ साथ अपने कर्म में भी देश के प्रति सर्मपण रखने का भाव क्षेत्र के गांव सालासर में देखने को मिला। राउप्रावि सालासर में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रतनलाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव के बच्चों को भी डिजिटल शिक्षा दिलवाने के लिए गांव के विद्यालय में एलईडी प्रदान की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सालासर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।

माणकरासर में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव माणकरासर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हड़मानाराम शर्मा मुख्य अतिथि रहे एवं उपसरपंच पुरखाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच पुरबाराम मेघवाल ने ध्वजारोहण किया। आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई और युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव माणकरासर में ध्वजारोहण करते गांव के बुजुर्ग।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के कृष्ण योग संस्थान प्रांगण में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस मौके पर योगस्थल प्रांगण में पौधो का संरक्षण कर पर्यावरण को स्वच्छ रख कर देशसेवा करने का संकल्प लिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योग स्थल पर ध्वजारोहण के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

विवेक निकेतन में दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के विवेक निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल निदेशक मघराज प्रजापत ने झंडारोहण किया इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं ईश्वर भक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम संयोजन शिक्षिका राधा जाट ने किया और अतिथियों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवेक निकेतन में दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

मदरसे में किया ध्वजारोहण, देशप्रेम का लिया संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मोहल्ला तेलियान स्थित मदरसे में ध्वजोराहण किया गया और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहें। सभी ने तिरंगें को सलाम किया एवं देशप्रेम का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहल्ला तेलियान स्थित मदरसे में लहराया तिरंगा।

राउप्रावि अम्बेडकर कालोनी में ग्रुप ने बांटे लड्डू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के कालूबास अम्बेडकर कालोनी में स्थित राउप्रावि में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद फ्रेंडस ग्रुप द्वारा बच्चों को लड्डूओं का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक सोहन गोदारा ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउप्रावि अम्बेडकर कालाेनी कालूबास में किया गया ध्वजारोहण।

महिला शक्ति ने किया तिरंगें को नमन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंडल भवन में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा एवं मंत्री मंजू झाबक, परामर्शक सुशीला पुगलिया ने ध्वजारोहण किया। उर्मिला गिया के मंगलाचरण से शुरू कार्यक्रम में कन्या मंडल की कार्यकर्ता रचना दुगड़ व लेशांशी बरडि़या ने गीत व कविता प्रस्तुत की। मंत्री मंजू झाबक ने स्वागत भाषण दिया एवं उपाध्यक्ष मधु झाबक ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल संयोजिका महिमा दुगड़ ने किया एवं मौजूद महिला शक्ति ने देशसेवा का संकल्प लिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला मंडल भवन पर तेरांपथ महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण।

शहीद हेतराम गोदारा स्कूल में बच्चे बच्चे ने लिया देशसेवा की सौगंध।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सोनियासर गोदारान में स्थित शहीद हेतराम गोदारा राउमावि प्रांगण में 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्सव आयोजित किया गया। सरपंच नंदकिशोर बिहानी ने ध्वजारोहण किया एवं बच्चों को गांव के शहीद से प्रेरणा लेकर देश सेवा के संकल्प करवाए। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे मौजूद रहे एवं देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेतराम गोदारा राउमावि प्रांगण में बच्चों ने लिए देश सेवा के संकल्प।

इंग्लिश मिडियम स्कूल में हुआ भव्य आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के हनुमान धोरा स्थित पंडित कन्हैयालाल सिखवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रथम सत्र होने के बाद भी स्वाधिनता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण प्राचार्या विमला गुर्जर ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश स्वामी, ताराचंद इंदौरिया मौजूद रहे। बच्चों ने अलग अलग टीमों में मार्च पास्ट किया एवं ध्वज का सलामी दी। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने उत्साह से अपना प्रदर्शन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में मार्च पास्ट करते विद्यार्थी।

कितासर से शीतलनगर तक पूरा रास्ता हुआ तिरंगामय, भव्य तिरंगा यात्रा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कितासर बिदावतान से लेकर शीतलनगर तक का पूरा रास्ता तिरंगामय नजर आया और मौका था ग्रामीणों द्वारा निकाली गई सामूहिक तिरंगा रैली का। गांव के राउमावि से शुरू हुई रैली में ग्रामीण ट्रेक्टर, बाईक, जीप आदि वाहनों पर सवार होकर एवं पैदल ही शामिल हुए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर युवाओं ने जम कर देशभक्ति के नारे लगाए एवं गांव के मुख्य स्टैण्ड़ पर रैली का समापन हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर से लेकर शितलनगर तक निकाली गई तिरंगा यात्रा, शामिल रहे बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान।

लिखमादेसर स्कूल में दिए एक लाख रुपए, आगे आए ग्रामीण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमृत महोत्सव के मौके पर देशहित में अपना योगदान देने का उदाहरण गांव लिखमादेसर में देखने को मिला है। सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध सहित प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। गांव के राउमावि में कमरा बनवाने के लिए गांव के मुकननाथ, गुमाननाथ, पुरबनाथ ने एक लाख रुपए का सहयोग दिया। मंहत भंवरनाथ सिद्ध ने विद्यालय परिसर में सरस्वती प्रतिमा बनवाने की घोंषणा की एवं विद्यालय के शिक्षक रतिनाथ सिद्ध ने विद्यालय में दसवीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को चांदी का सिक्का प्रदान किया। सरपंच द्वारा विद्यालय में टीन शैड एवं रनिंग ट्रेक बनवाने की घोषणा की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर किया गया प्रतिभाओं का सम्मान।

महाराणा प्रताप स्कूल में हुआ ध्वजारोहण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के महाराणा प्रताप स्कूल में संस्थान अध्यक्ष निर्मल कुमार पुगलिया ने ध्वजाराेहण किया एवं उपाध्यक्ष ललीत बाहेती, कोषाध्यक्ष सुरेश भादानी अतिथि रूप में मौजुद रहे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी एवं प्रबंधक विजयराज सेवग ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराणा प्रताप स्कूल में किया गया झंडारोहण।

गांव ठुकरियासर में गूंजा भारत माता का जयकारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाँव ठुकरियासर में आज आजादी के 75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा महारैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुये। ग्रामीणों ने साइकिल, मोटरसाइकिल, गाड़ी, ऊंट, घोड़े आदि पर सवार होकर रैली में भाग लिया। गांव के ठाकुर जी मन्दिर से रैली शुरू हुई एवं गाँव के सरकारी विद्यालय में भारत माता की आरती के बाद पूर्ण हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने निकाली सामूहिक तिरंगा यात्रा।

दयानंद विद्या निकेतन में विद्यार्थियों ने दी शानदार शारीरिक प्रस्तुतियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के दयानंद विद्या निकेतन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस उपअधीक्षक दिनेश कुमार, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता तोलाराम जाखड़, सेसोमूं चैयरमैन जगदीश मूंदड़ा, प्यारेलाल डूकिया, कुंभाराम घिंटाला, हनुमान सुथार, रविन्द्र आर्य, शंकर, गोविंद महाराज, रोहताश, लक्ष्मीनारायण भादू, विवेक माचरा, विमल भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे। शाला संस्थापक सुभाष शास्त्री एवं शाला प्रधानाचार्य विनोद  बेनीवाल ने आभार जताया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सर्वांग सुंदर व्यायाम रस्सा, मलखम्भ, आग का गोला आदि शारीरिक प्रदर्शन की प्रस्तुतियां भी दी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दयानंद विद्या निकेतन में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने दी शारीरिक प्रदर्शन की प्रस्तुती।