May 21, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2022। गली गली में देशभक्ति नारे गूंजे और जन जन के मन में तिरंगे के रंगों सा उत्साह भरा नजर आया। गांव कुंतासर, जैसलसर, पूनरासर, सातलेरा सहित श्रीडूंगरगढ़ के भगतसिंह पार्क, सूर्या पब्लिक सैकेण्डरी स्कूल, शिव सीनियर सैंकेण्डरी स्कूल में सोमवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पढें सभी आयोजनों की खबर तथा देखें फोटो।

सातलेरा में श्रीबिग्गाजी शिक्षण संस्थान ने निकाली तिरंगा रैली, मनाया अमृत महोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में बिग्गाजी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों ने धूमधाम से तिरंगा रैली निकाली देशभक्ति के नारे लगाए। स्कूल के प्रधानाध्यापक चुन्नीलाल जाखड़ व व्यवस्थापक सहीराम जाखड़ ने रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव की मुख्य गलियों से निकली रैली ने पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल कर दिया। रैली का समापन विद्यालय प्रांगण में ही हुआ व यहां सांस्कृतिक सभा का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण मालाराम शर्मा द्वारा किया गया तथा विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें व विद्यालय स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी। व्यवस्थापक सहीराम जाखड़ ने सभी का आभार प्रकट किया।

भगतसिंह पार्क से निकली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आजादी को उत्सव की तरह मनाते हुए भगतसिंह पार्क से ओम धोले मंडली के युवाओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। जोश में युवाओं ने जमकर भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान यहां पार्षद रामसिंह जागीरदार, महेन्द्र राजपूत, अरूण सिखवाल, विक्की मोदी, दिनेश भार्गव, राहुल संपत, लेखराम बाना सहित अनेक युवक मौजूद रहें।

कुंतासर में सहू ने बनवाया रंगमंच, स्कूल ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुंतासर में बजरंगलाल सहू पुत्र चौधरी हरिराम सहू द्वारा राजकीय विद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए रंगमंच बजरंग चौक बना कर स्कूल के सुपुर्द किया गया। रविवार को अमृत महोत्सव के उत्सव पर विद्यालय परिवार द्वारा सहू परिवार का आभार प्रकट करते हुए हरिराम सहू को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।

पौधारोपण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव पुनरासर में श्रीपालाजी मंदिर में युवाओं ने सोमवार को दिनभर 100 पौधे लगाएं व स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। युवाओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से बाड़ी प्रांगण की साफ सफाई की जा रही थी व कल पौधारोपण किया गया। युवाओं द्वारा आगामी दिनों में 125 पौधे ओर लगाएं जाने का लक्ष्य भी लिया गया।

सूर्या पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में मनाया अमृत महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सूर्या पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां समाज सेवी पवन कुमार मोदी व संचालक मूलचंद स्वामी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी तथा स्वामी ने सभी का आभार जताया।

गांव जैसलसर की सरकारी स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षाविद भीखराज जाखड़ रहें तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीसिंह पुरोहित ने की। इस दौरान सवाईसिंह बीका, चांदराम चाहर, बजरंगलाल , पोकरराम चाहर, लेखराम शर्मा, भंवरलाल सुथार, रामानन्द शर्मा, सहीराम मेघवाल मंचासीन रहे। अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ व विद्यार्थियों ने रंगारंग देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। भामाशाहों द्वारा छात्रहित में 16 पंखे, 1इलेक्ट्रिक बेल, कुर्सियों की घोषणा की गई। प्रधानाचार्य देवीसिंह पुरोहित ने सभी का आभार प्रकट किया।

शिव सीनियर सैंकेण्डरी स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव सीनियर सैंकेण्डरी स्कूल में निदेशक सीताराम व्यास ने ध्वजारोहण किया व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। स्कूल में सांस्कृतिक आयोजन किया गया तथा विद्यालय की टीम ने उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में भी भाग लिया। यहां कविता प्रतियोगिता में तन्मय पारीक प्रथम आए जिन्हें स्कूल परिवार की ओर से बधाई दी गई।