May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2022। लंबे समय से प्रतिक्षित श्रीओसवाल पंचायत के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए है। चुनाव अधिकारी विजय कुमार बोथरा ने पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई। बोथरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में कुल तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जिनमें 417 कुल मत पड़े। 214 वोट हासिल कर दीपचंद बोथरा अध्यक्ष पद पर विजयी हुए तथा उनके निकटवर्ती प्रत्याशी नारायण गोलछा को 182 मत प्राप्त हुए वहीं तीसरे प्रत्याशी तिलोकचंद हिरावत को कुल 18 वोट प्राप्त हुए।

पूर्व अध्यक्ष को दी गई ससम्मान विदाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री ओसवाल पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बैद को नवनिर्वाचित अध्यक्ष व समाज के मौजिज नागरिकों ने साफा व शॉल पहना कर विदाई दी। समाज के नागरिकों ने बताया कि बैद का कार्यकाल विकासशील रहा जिससे पहली बार किसी अध्यक्ष की इस तरह से ससम्मान विदाई दी गई है।

इन्होंने दी बधाईंया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपचंद बोथरा की विजय पर ओसवाल समाज के नागरिकों ने उन्हें बधाईयां दी। जैन सभा के विजयराज सेठिया, मंत्री पवन कुमार सेठिया, तेयुप अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा, दोनों तेरापंथ भवन के अध्यक्ष माणकचंद डागा व भीकमचंद पुगलिया, अमृतवाणी अध्यक्ष अशोक कुमार पारख, नवीन पारख, चमन श्रीमाल ने अध्यक्ष बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। बोथरा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थप्रभाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपचंद बोथरा का फूल मालाओं से दी बधाईयां दी।