






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2022। राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत 29 अगस्त को बीकानेर आएंगे और यहां विशाल किसान महापंचायत को सम्बोधित करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता टिकैत की सभा की तैयारियों में जुट गए है। भारतीय किसान यूनियन बीकानेर के जिलाध्यक्ष पूनमचन्द नैण ने बताया कि महापंचायत के संबंध में रूपरेखा तैयार करने के लिए 18 अगस्त 2022 को 12 बजे आनन्द निकेतन भवन, हैड पोस्ट ऑफिस, जूनागढ़ के पास, बीकानेर में बैठक का आयोजन होगा तथा यहां 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस रखी जाएगी। बैठक में भारतीय किसान यूनियन बीकानेर की कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य व जागरूक किसान, सभी तहसील अध्यक्ष, सरपंच प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। नैण ने कहा कि राकेश टिकैत दमन और उत्पीड़न के विरुद्ध किसान वर्ग को लामबंद करने हेतु संघर्षरत है और इस किसान महापंचायत का आयोजन किसी व्यक्ति विशेष का आयोजन नहीं है वरन किसान, आम आवाम की आवाज को बुंलद करने का आयोजन होगा जिसमें पूरे जिले से जागरूक चेतना के नागरिक भाग ले सकेंगे।



