






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ टाइम्स क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान को पूर्ण सफल बनाने और नागरिकों को देशभक्ति का संचार करने का प्रयास किया। टाइम्स द्वारा आयोजित फोटो प्रतियोगिता में हमें श्रीडूंगरगढ़ शहर व अंचल के गांवो सहित प्रवासियों की हजारों फोटो प्राप्त हुए। देश भक्ति का जज्बा देखते हुए हजारों फोटो में से श्रेष्ठ सभी फोटो का प्रकाशन टाइम्स में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 11 प्रथम, 21 द्वितीय, 50 तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा 19 अगस्त को शाम 6 बजे बाद की जाएगी।





















































