May 20, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2022। देश की आधी आबादी महिलाओं की है एवं जब तक महिलाओं के हाथों में रोजगार नहीं होगा तब तक देश विकसीत देशों की श्रेणी में नहीं आएगा। आर्थिक विशेषज्ञों के इस विश्लेषण को सरकार ने सपना बना लिया एवं केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा समय समय पर महिला रोजगारों को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाते रहे है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की महिलाओं को हुनर सिखाने का प्रयास कर रहा है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आगामी 21 अगस्त को कस्बे के तेरापंथ भवन ऊपरलो में एकदिवसीय मेकअप मास्टर क्लास आयोजित की जाएगी। टाइम्स के अपील पर देश की प्रसिद्ध मैकअप आर्टटिस्ट सूरत प्रवासी रेखा स्वामी इस प्रशिक्षण में सेवांए देगी एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सौंदर्य, पार्लर, मेहंदी, पैकिंग आदि कार्यों से जुड़ी युवतियों, महिलाओं को दुल्हन मैकअप, विभिन्न प्रकार के केश श्रृंगार आदि का प्रशिक्षण देगी। रेखा स्वामी ने बताया कि मास्टर क्लास के दौरान कस्बे की युवतियों को ब्राईडल लूक, सेमी ट्रेडिशनल लूक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर क्लास में सीटीएम प्रोसेस विद स्कीन टाईप, वाटरप्रुफ विद नान ट्रांसफेरबल, प्रोडेक्ट नालेज, टूल्स एंड ब्रुश नालेज, ग्लिटर एवं लैश अप्लीकेशन, ब्लश एवं कानटोर टेक्निक, मैकअप नालेज अकार्डिंग फेस टाईप आदि अलग अलग टोपिक पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। विदित रहे कि कस्बे एवं गांवों में पार्लरों के माध्यम से इस कार्यक्षेत्र में जुटी महिलाओं, युवतियों को आधुनिक एवं उन्नत प्रशिक्षण मिलने के बाद वे भी अपने कार्य में और अधिक दक्ष हो सकेगी एवं अपनी योग्यताओं को और अधिक बढ़ा कर अपनी आमदनी में और वृद्धी कर सकेगी। अपने हुनर को और अधिक धार देने का मौका इस आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं को मिल सकेगा। इस प्रशिक्षण में सीटें सिमित है एवं पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पास जारी किए जाएगें। रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण का समापन सांय 4 बजे होगा एवं बीच में नाश्ते की व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की जाएगी। इस मास्टर क्लास में प्रशिक्षण लेने वाली सभी संभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।