May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2022। कृष्ण भक्ति करनी है तो पहले गौभक्ति आवश्यक है क्योंकि गौ मैया की सेवा के बिना कन्हैया की सेवा नहीं मिल सकती है। ये बात आज गोपाल गौशाला में साध्वी श्रद्धा दीदी ने श्रद्धालुओं से कही। साध्वी ने कहा गौशाला को सबसे बड़ा तीर्थ बताया व गौसेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। साध्वी ने राम व कृष्ण के जीवन के अनेक प्रसंगो का उल्लेख करते हुए गौसेवा की प्ररेणा दी। श्रद्धा गोपाल दीदी ने गौशाला में गौ पूजन किया तथा संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों ने साध्वी का वैदिक मंत्राच्चारण से स्वागत किया। इस दौरान गौशाला उपाध्यक्ष ताराचंद इन्दौरिया, मंत्री जगदीश स्वामी, संयुक्त मंत्री कमल सोमाणी, सदस्य जगदीश प्रसाद गुर्जर, कोडामल दर्जी, नंदकिशोर लखोटिया सहित सीताराम माली मौजूद रहें। जन्माष्टमी के पर्व पर अनेक महिलाओं ने यहां सत्संग का लाभ लिया व गौसेवा का प्रण लिया।
कन्हैया जन्मोत्सव की तैयारियां, सज गए है झूले और छप्पन भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना के दो वर्षों के बाद इस बार तीज त्योंहारो पर नागरिकों में जबरदस्त उत्साह का संचार हो रहा है। आज चारों ओर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची है और घर घर कान्हा व राधा सजाएं जा रहें है। आज शाम कालूबास में माहेश्वरी भवन के सामने रघुनाथजी के मंदिर में तथा आड़सर बास के ठाकुरजी मंदिर में धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां की जा रही है। मंदिर प्रबंधन व श्रद्धालु बड़ी संख्या में महोत्सव मनाने को आतुर है। मंदिरों की सजावट की गई है व शाम से ही भजन प्रारंभ हो जाएंगे जो देर रात तक कृष्ण जन्म की महाआरती के साथ आयोजन पूरा होगा। मंदिरों में बाल गोपाल के झूलें सजाए गए है व मंदिर में रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से श्रृंगार किया गया है। छप्पन भोग की तैयारियां की गई है और घर घर उत्सव मनाया जाएगा। लोग घरों में बंदरवारें बांध रहें है व पंजीरि का प्रसाद बनाया जा रहा है। चारों ओर कृष्ण जन्मोत्सव में नागरिक, महिलाएं, बच्चे, युवक, युवतियां व्यस्त नजर आ रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाल गौशाला में साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी ने दी गौसेवा की प्ररेणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला प्रागंण विद्यार्थियों ने किया साध्वी का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धा गोपाल दीदी ने किया गौपूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रघुनाथजी मंदिर में हो रही है कन्हैया के स्वागत की तैयारियां।