






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2022। दिवंगत किसान नेता जेठाराम डूडी जीवनपर्यंत किसान हितों की रक्षा करने के लिए समर्पित रहे ओर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि उनसे प्रेरणा लेकर किसान हितों के लिए राजनैतिक सक्रियता रखने के संकल्प लिए गए। कैबिनेट मंत्री रामेश्वरलाल डूडी के पिता जेठाराम डूडी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी पुण्यतिथि पर कस्बे के तेजा मंदिर धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा मे पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, युवा कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नेण, विधायक निजी सचिव संदीप चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व प्रधान भागुराम सहु, क्रय विक्रय सहकारी समिति चेयरमैन तुलछीराम गोदारा, रिड़ी सरपंच हेतराम जाखड़, पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी, भाजपा नेता धर्माराम कुकणा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हरिराम गोदारा, चांदराम चाहर, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, नारायण नाथ सिद्ध, धर्माराम बांगड़वा, राजेश डेलू, किशन चोटिया, सहीराम बाना, भंवरलाल बाना, रामकरण डूडी, ओमप्रकाश बाना, सुशील सेरडिया, रामनारायण ज्याणी, भादर राम सहु, धर्मपाल बांगड़वा, शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में डूडी के प्रति श्रद्धाभाव रखने वाले क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ओर सक्रिय लोग मौजूद रहे।




