August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2022। गांव लखासर से परिवाद की जांच में श्रीडूंगरगढ़ थाने बुलाए गए दो युवक मारपीट पर उतारू हो गए और पुलिस ने उन्हें 151 में गिरफ्तार कर लिया। एसआई बलवीर मील ने बताया कि दो भाई कालूराम व अमित प्रजापत को इनके ससुराल वालों की ओर दी गई परिवाद में जांच के लिए थाने बुलाया गया। दोनों युवक ससुराल वालों से लड़ने लगे व मारपीट पर उतारू हो गए। थाना स्टाफ द्वारा समझाईश करने पर भी नहीं माने तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।