August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2022। पत्नी की परिवाद पर जांच के लिए थाने आया पति आगबबूला हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। समीम बानो मोमासर बास की परिवाद पर इम्तियाज पुत्र नबाव चेजारा निवासी मोदी अस्पताल के पास फतेहपुर को थाने बुलाया गया। कांस्टेबल अजीत ने बताया कि अपनी पत्नी को देखकर वह तैश में आ गया और पुलिस की समझाईश पर भी नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।