






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2022। क्षेत्र के गांव लाधड़िया जीवन की मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है और इस गांव के ग्रामीण सड़क, पेयजल, मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए संघर्ष करते रहते है। उदरासर निवासी भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव लाधड़िया से डेलवां तक सड़क व मोबाइल टावर लगवाने की मांग केन्द्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल से की। सांसद की अनुशंसा पर लाधड़िया गांव में बीएसएनएल का टावर स्वीकृत हुआ गया है और ये जानकारी मिलने पर स्वामी सहित सन्तदास स्वामी, नन्दलाल सुथार, लेखराम सुथार, मदनसिंह, मदन शर्मा, भंवरदास स्वामी, धनेश कुमार, कानसिंह, श्रवण नाई, मुनिराम गोदारा, मदन नायक सहित ग्रामीणों ने मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया।
सरकारी स्कूल में लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धर्मास में प्राचार्य संजय चौधरी की अगुवाई में विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। चौधरी ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को अपने घर व आस पास पौधे लगाने की प्ररेणा दी। चौधरी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलवाया। शंकर सिद्ध ने बताया कि इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढचढ कर हिस्सा लिया व पूरे परिसर में छायादार व फूलदार पोधे लगाए गए।




