






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2022। महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ की साधारण सभा की बैठक रविवार को अध्यक्ष निर्मल कुमार पुगलिया की अध्यक्षता में स्कूल भवन में हुई। बैठक में संस्थान के मंत्री श्रीगोपाल राठी ने गत अवधि में प्रबंध समिति के कार्यकाल का विवरण प्रतिवेदन सदस्यों के समक्ष रखा। जिसे सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से पारित किया। संस्थान अध्यक्ष निर्मल कुमार पुगलिया ने गत वर्षों में विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी का आभार जताया। उसके बाद चुनाव अधिकारी केएल जैन ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने की घोषणा की। उपस्थित सभी सदस्यों ने विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से श्रीगोपाल राठी को अध्यक्ष और जगदीश प्रसाद स्वामी को मंत्री निर्वाचित घोषित किया। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों, कार्य समिति सदस्यों के चयन के लिए अध्यक्ष और मंत्री को सर्व सम्मति से अधिकृत किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया के विधि सम्मत और सर्व सम्मति से संपन्न होने की घोषणा की। अध्यक्ष निर्मल कुमार पुगलिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के विकास के लिए प्रयास किए जाने की बात कही।



