






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2022। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर श्रीडूंगरगढ़ के विद्यार्थियों ने कुश्ती के दंगल में दमखम दिखाया। जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन राजगढ में संपन्न हुआ। कुश्ती में विद्यालय से बालक 60 किलाग्राम भारवर्ग में सेवाधाम के बालक राकेश ने प्रथम स्थान, 55 किलोग्राम भारवर्ग में सुनिल पुत्र पप्पूराम नाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 71 किलोग्राम भार वर्ग में प्रमोद सिद्ध पुत्र स्वर्गीय हेतराम सिद्ध बलिहारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और 45 किलोग्राम भार वर्ग में युवराज सिंह पुत्र अमरसिंह पुदंलसर ने द्वितीय स्थान, तथा 40 किलोग्राम भार वर्ग में सुशील गिवारिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्राथमिक प्रधानाचार्य लालसिंह ने बताया कि सभी विद्यार्थियों का वंदना के समय सम्मान किया गया व शुभकामनाएं दी। समाजसेवी रामप्रताप बलिहारा ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।



