May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति राजनीतिक वर्चस्व का अखाड़ा बन गयी है और विधायक व प्रधान यहां जोर आजमाइश कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में राजनीतिक टकराव विकास अधिकारी के स्थान के लिए साफ नजर आ रहा है। अब यहां 2 विकास अधिकारी होंगे.? आज नए विकास अधिकारी भोमसिंह इंदा ने ज्वॉइन कर लिया है और पूर्व में कार्यरत विकास अधिकारी रामचंद्र जाट कोर्ट से स्थगन आदेश लेकर पहले से ही बैठे है। आज क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बन गया है और वर्चस्व की जंग पर विश्लेषक अपनी नजरें गड़ाए बैठे है। बता देवें पंचायत समिति में लगातार अधिकारियों के तबादले हो रहें है।