May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2022। लंपी का कहर क्षेत्र के कस्बे से गांवो तक लगातार बढ़ रहा है। मौत का आंकड़ा सरकारी रिकॉर्ड में भले ही प्रामाणिक नहीं दिखाया जा रहा हो परंतु धरातल पर रोजाना क्षेत्र के अनेक गांवों से प्रति दिन 20 से अधिक गौवंश के शव उठ रहें है। पशुपालक बुरी तरह से निराश हो रहें है और बेसहारा गौवंश अपने प्राण गवां रहें है। बता देवें ऐसे में अनेक युवा व संस्थाएं गौवंश की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढा रही है और अनेक नागरिक प्रार्थनाएं व पूजा कर रहें है।

पुष्करणा समाज के युवा आए आगे, दवा युक्त रोटी की सेवा प्रारंभ की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुष्करणा समाज श्रीडूंगरगढ़ द्वारा लंपी रोग से पीड़ित गौवंश के लिए दवा युक्त रोटियों की सेवा प्रारंभ की है। सोमवार से शुरू इस कार्य में समाज के अनेक युवा व समाज के नागरिक अपनी सेवा व सहयोग दे रहें है। कस्बे के बेसहारा गौवंश को ये रोटियां खिलाई जा रही है और इस दौरान सेवादार भाजपा पार्षद पवन उपाध्याय, नंदकिशोर छंगाणी, इंद्रचंद उपाध्याय, सुरेन्द्र चूरा, अशोक भोजक, शुभकरण पुरोहित, सुभाष शर्मा, पवन देरासरी, पवन व्यास, बबलू उपाध्याय, अनिल भादानी, संजय उपाध्याय, मुन्नीराम जाखड़, हरीश प्रजापत, जय उपाध्याय, अमित देरासरी, प्रवीण प्रजापत अपनी सेवा देने में जुटें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुष्करणा समाज के युवाओं ने प्रारंभ की बेसहारा गौवंश के लिए दवा युक्त रोटी सेवा।

श्रीकरणी गौशाला में श्रद्धालुओं ने प्रारंभ की दवा युक्त रोटियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी भवन और श्रीकरणी गौशाला में श्रद्धालुओं ने दवा युक्त रोटियां बना कर लंपी ग्रस्त गौवंश को खिलाना प्रारंभ किया है। इस दौरान गौशाला प्रांगण में वीरेन्द्र सिद्ध, आनंद जोशी, नन्दू नाइ, सत्यनारायण व्यास, ओमप्रकाश सिद्ध, शिवलाल व्यास, अशोक जोशी, किशन, देवीलाल, कोडामल नाई, भैंरू नाई, राजूराम नाई, भवानी प्रजापत, मनीष स्वामी, मालदास, जयप्रकाश सोनी, श्याम स्वामी, देवकिशन नाई और वंशिका ने अपना समय योगदान कर सेवा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला प्रागंण में नागरिक दे रहें है सेवा सहयोग।

कितासर बिदावतान में युवाओं ने किया छिड़काव व बनाएं लड्डू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर बिदावतान में युवाओं ने आज गांव में लंपी ग्रस्त बेसहारा गौवंश पर छिड़काव के लिए नीम व फिटकरी का पानी तैयार किया व आयुर्वेदिक जड़ी बुटियों वाले लड्डू बनाए। युवाओं ने ट्रैक्टर से छिड़काव करते हुए गौवंश को लड्डू खिलाएं। गांव के मनीष पारीक ने बताया कि इस दौरान सुनील, राजकुमार, वासुदेव, लालाराम, राहुल, रणवीर, देवीलाल, श्रीभगवान, विकास, देवकीनंदन, दीपक, राजू, हंसराज, शिवलाल, भंवरलाल ने अपनी सेवांए दी।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर बिदावतान में युवा टीम ने लड्डू बना कर की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने घुम घुम कर गौवंश को खिलाएं लड्डू और किया छिड़काव।

गांव सोनियासर मिठिया में बेसहारा भूखे गौवंश को हाथों से खिलाया दलिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में युवाओं की टीम ने लंपी ग्रस्त गौवंश को हाथों से दलिया खिलाया। युवाओं ने बताया कि गले में दर्द के कारण पशु भूख से भी मर रहें है और ऐसे पशुओं की मदद के लिए युवा सेवा योगदान कर रहें है। युवा पशु चिकित्सकों की मदद से बेसहारा पशुओं के टीके लगवाने में भी सेवाएं दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में युवा टीम ने हाथ से खिलाया भूखी बेसहारा गायों को दलिया।