






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2022। किसानों के हित में सड़कों पर संघर्ष करने वाले राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत की अध्यक्षता में 29 अगस्त को बीकानेर में किसान महापंचायत का आयोजन होगा। आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेता व सक्रिय सदस्य श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 20 गांवो में पहुंचे और ग्रामीणों को न्यौता देते हुए पीले चावल बांटे। संगठन के सदस्यों ने कहा कि टिकैत आसी और आपां सगला ने बीकानेर चालणो है। मोर्चा के आह्वान पर फसल, नस्ल और जमीन बचाने तथा किसानों के ज्वलंत स्थानीय मुद्दों पर भी महापंचायत में चर्चा होगी। महापंचायत का आयोजन कर्मचारी मैदान कलेक्ट्रेट के सामने होगा तथा जिलेभर से किसान बड़ी संख्या में महापंचायत में भाग लेंगे।
इन गांवो में पहुंचे मोर्चा के ये नेता और कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान महापंचायत को लेकर जनसंपर्क में जुटें भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने बताया कि आज गांव रिड़ी, धर्मास, नोसरिया, बाडेला, धनेरू, बरजानगसर, केऊ, केऊ मेघवालो के बास, जाखासर नया, जाखासर पुराना, रानासर, कुंपालसर, सोनियासर के सभी बास, सोनियासर, बापेऊ, राजेडू, कल्याणसर नया, ऊपनी, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना गांवो में पहुंचे। जनसपंर्क भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष बाडेला के पूर्व सरंपच तोलाराम ज्याणी, उपाध्यक्ष ज्ञानाराम ज्याणी, देवीलाल बाना, अर्जुनराम सारण, रूपाराम गोदारा, हरिराम ज्याणी, श्रवण बेरड़ा, कुनणाराम ज्याणी, सहीराम शर्मा, ओमप्रकाश मेघवाल ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ का ये मुद्दा उठेगा महापंचायत में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान महापंचायत के आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज का मुद्दा पूरजोर ढंग से उठाया जाएगा। यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने बताया कि दो दर्जन गांवो के सैंकड़ो नागरिक ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण बुरी तरह से प्रभावित है। ये ग्रामीण मेडिकल सुविधा के लिए होने वाली देरी से परेशान है और गाड़ियों की संख्या बढने के साथ ये समस्या विकराल हो जाएगी। यहां ओवर ब्रिज के संघर्ष की लड़ाई बिना किसी दल प्रभाव के एकजुट होकर लड़ी जाएगी।








