






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2022। साइबर अपराध से सर्तक व जागरूक रहकर बचा जा सकता है। साइबर अपराधी नए नए पैंतरे अपना कर एटीएम नंबर, अकाउंट नंबर, यूपीआई पिन, पासवर्ड हासिल कर लेते है तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देते है ऐसे युवा सतर्क रहें और अपनी गोपनीय जानकारी कभी भी किसी से साझा ना करें। ये बात सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार ने मॉर्डन राजस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल में छात्र छात्राओं से कही। दिनेश कुमार पुलिस विभाग द्वारा लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहें विशेष अभियान के तहत युवा विद्याथि्रयों से कही। उन्होंने कहा कि फर्जी एप व लिंक के प्रति भी सचेत रहें व उनपर क्लिक करने से बचे और युवा स्वयं जागरूक होकर अपने घर परिवार को भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करने की जिम्मेदारी भी उठाएं। इस दौरान थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने छात्राओं से अनजान लोगों को अपने सोशल अकाउंट से नहीं जोड़ने की सलाह देते हुए कहा कि अनजान किसी का वीडियो कॉल आए तो हरगिज नहीं उठाए। इस दौरान शिवराण ने नशे के नुकसानों के प्रति जागरूक होने का आह्वान छात्र छात्राओं से किया। थानाधिकारी ने बच्चों के प्रति बढ़ते अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को धार्मिक व सामाजिक समरसता का महत्व भी बताया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक मनीष शर्मा ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे विद्याथि्रयों में अपराधों की आकर्षण नहीं हो। इस दौरान कांस्टेबल राजवीर ढाका सहित स्कूल का स्टॉफ मौजूद रहा।





