






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ के बेहाल पड़े खेल मैदान के लिए खेल मंत्री अशोक चाधंना व विधायक कृष्णा पूनियां से वार्ता कर समाधान के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे जिससे क्षेत्र के युवाओं को एक स्टेडियम मिल सकें। ये बात आज राजस्थान सरकार के युवा बोर्ड राज्य मंत्री सीताराम लांबा ने यूथ कांग्रेस कार्यालय में कही। खेल मैदान की दूर्दशा पर चर्चा करते हुए युवाओं ने उन्हें क्षेत्र में कोई खेल ग्राउंड नहीं होने की बात कही। इस पर लांबा ने इस पर शीघ्र कार्रवाई के पूरजोर प्रयास करने का आश्वासन दिया। सीकर से बीकानेर जाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे लांबा का युवाओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। लांबा ने यूथ कांग्रेस टीम का आभार व्यक्त किया। संगठन के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना पोस्टर उन्हें भेंट किया व बताया कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ये जागरूकता गांवो व घरों में पहुंचा रहें है। लांबा पोस्टर की कॉपी लेकर गए और कहा कि इसे राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान संगठन के गोल्डन तंवर, महेंद्र मोटसरा, प्रकाश जाखड़, शुभम शर्मा, राकेश मीणा, रवि, शुभम शर्मा, नितेश सारस्वत, भंवरलाल जाखड़ सहित अनेक युवा मौजूद रहे।




