May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2022। एक महिला द्वारा दी गई परिवाद की जांच में कांस्टेबल अजीत सिंह ने अप्रार्थी को थाने में तलब किया। दोनों पक्षों से समझाईश के प्रयास में अप्रार्थी उत्तेजित हो गए व मरने मारने पर हो गए। कांस्टेबल को देख लेने व गांव में पैर नहीं रखने देने की धमकी दी तो सहायक उपनिरीक्षक ने ईंदपालसर हिरावतान निवासी 24 वर्षीय नानूराम जाट व अभयसिंहपुरा निवासी 30 वर्षीय रामप्रताप जाट को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।