August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2022। शराब के नशे में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ लड़ाई झगड़ा करना एक जने को महंगा पड़ गया जब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि टेलिफोन पर सूचना मिली की आड़सर बास में ब्रह्माणी माता मंदिर के पास 40 वर्षीय भैराराम अपनी पत्नी व बच्चों के साथ झगड़ा कर रहा है। टीम के साथ मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक से समझाईश का प्रयास किया तो वह नहीं माना और मरने मारने पर उतारू हो गया। युवक को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया।