May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2022। महिला समानता दिवस पर आज श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक ओर गर्भवती महिला के साथ दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। मोमासर बास निवासी 24 वर्षीया सीता पुत्री नंदलाल स्वामी ने अपने पति रामकिशन उर्फ परमेश्वर, ससुर जगदीश, सास कमला व देवर पुरूषोत्तम स्वामी निवासी नोखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई 2019 को उसका विवाह आरोपी पति से हुआ और तभी से आरोपियों ने दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने कई बार मारपीट की और गर्भावस्था के दौरान 3 जून 2020 को सुबह 9 बुरी तरह से मारपीट करते हुए पति नोखा में बस स्टैण्ड पर छोड़ गया। 3 सितम्बर 2020 को पुत्री संतान हुई परंतु कोई नहीं आया और दहेज की मांग पूरी करने पर ही नोखा भेजने की बात कही। इस पीड़िता ने मामला दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए स्त्रीधन दिलवाने की अपील की है। पुलिस ने मामले की जांच एसआई बलबीर सिंह के सुपुर्द की है।