May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2022। क्षेत्र के लोक सामान्य में लोकदेवता बाबा रामदेव के प्रति अपार श्रद्धा व विश्वास है और क्षेत्र भर से सैंकड़ो श्रद्धालु बाबा के दर्शनार्थ रामदेवरा पहुंचते है। जयकारे लगाते हुए कोई पैदल तो कोई साइकिल पर या गाडियां लेकर भी धोक लगाने जा रहें है। गुरूवार को राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय की अगुवाई में मित्र मंडल का पैदल यात्री संघ गाजे बाजे के साथ निकला। धूमधाम से जयकारे लगाते हुए यात्रियों को श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा की शुभकामनाएं दी। आज कस्बे के वार्ड 23 से साइकिल यात्री रामदेवरा के लिए रवाना हुए। पार्षद रामसिंह जागीरदार ने फीता काट कर यात्रियों को रवाना किया। जागीरदार ने कहा ये क्षेत्र में यात्रियों का नवाचार है कि वे साइकिल पर बाबा के दर्शन करने निकले है। साइकिल यात्री हरिप्रसाद बासनीवाल, राणा सिंह राजपुरोहित, प्रभुदयाल बासनीवाल, रामावतार ओझा रवाना हुए। वार्ड के जगदीश तिवाड़ी, घनश्याम प्रजापत, बजरंग सिखवाल, रामधन प्रजापत, दिलीप प्रजापत, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल प्रजापत ने यात्रियों को फूलमालाएं पहना कर शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। गांव सेरूणा से बालाजी पैदल यात्री संघ रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बाबा की ज्योत आरती कर ध्वजा का पूजन किया गया। भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए और ग्रामीणों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मित्र मंडल पैदल यात्री रवाना हुए गाजे बाजे के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 23 से साइकिल पर रवाना हुए पैदल यात्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सेरूणा से आज शाम जोश व उत्साह के साथ रवाना हुए रामदेवरा पैदल यात्री।