May 20, 2026
WhatsApp Image 2022-08-28 at 2.43.01 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2022। क्षेत्र के प्रसिद्ध तोलियासर भेरूजी मंदिर में हर रविवार मेले का माहौल रहता है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में यहां असामाजिक तत्व भी चोरी करने भीड़ में शामिल हो जाते हैं और आये दिन मंदिर प्रांगण में से महिलाओ के गले से सोने के आभूषण चोरी होने की वारदाते हो जाती है। 28 अगस्त के रविवार को भी यहां गांव जैतासर से सत्यनारायण सारस्वत अपने परिवार के साथ सवामणी करने तोलियासर गए थे। वहां उनकी पत्नी बाबा के दर्शन करने की पंक्ति में थी और मंदिर में झुकी तभी उनके पीछे से एक महिला ने उनके गले मे से सोने की गलसरी निकाल ली और वहां से भाग छुटी। थोड़ी देर बाद दर्शनों के बाद वह आराम से बैठी तो वारदात का पता चला। घटना कि सूचना पुलिस को दे दी गई है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई गई है।

आये दिन ऐसी वारदात, कोई नियंत्रण नही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सबसे बड़े मंदिर में से एक है तोलियासर, और यहां मूर्ति विवाद के बाद मंदिर की देखरेख प्रसाशन के अधीन है। मंदिर में हर रविवार को भारी भीड़ में ऐसी वारदाते लगातार हो रही है लेकिन फिर भी मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित दर्शनों और सुरक्षा सबंधी कोई कदम प्रशासन द्वारा नहीं उठाया गया है। लगातार वारदातें होने के बाद भी प्रशासन की उदासीनता आम जनता पर भारी पड़ रही है तथा मंदिर महिला चोर गिरोह के लिए पसंदीदा स्पॉट बना हुआ है। एक मोटे अनुमान से तोलियासर मंदिर में प्रतिवर्ष चेन स्नेचिंग की 100 से अधिक वारदातें हो रही है और अधिकांश में पुलिस द्वारा कोई रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जाती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर मंदिर में चोरों का आतंक, सवामणी करनी गई महिला के गले से गलसरी तोड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेतासर के सत्यनारायण शर्मा की पत्नी के गले से निकाली गलसरी।