May 20, 2026
निकल रही रैलियां, श्रीडूंगरगढ़ अंचल में 17620 महिला व पुरूष खिलाड़ी खेलेंगे, पढ़ें पूरी खबर, देखें अनेक गांवो से सभी फ़ोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2022। ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच हड़ताल पर है और कल ग्रामीण ओलंपिक का गांवो में आगाज होगा। ग्रामीण खिलाड़ी जोश व उत्साह में राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का सारा दारोमदार शिक्षा विभाग के कंधों पर है। सरपंच एसोसिएशन व ग्राम विकास अधिकारी संघ आयोजन से संबंधित मिली जिम्मेदारी का बहिष्कार कर चुके है। बहरहाल श्रीडूंगरगढ़ में 11033 पुरूष खिलाड़ी तथा 6587 महिला खिलाड़ी ग्रामीण ऑलपिंक में खेलेंगी। विभिन्न स्कूलों द्वारा गांवो में रैलियों का आयोजन किया जा रहा है और खेलेगा राजस्थान तो बढ़ेगा राजस्थान का नारा बुलंद किया जा रहा है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुल्हरि ने बताया कि सभी जिम्मेदारियां विभाग के कर्मचारियों द्वारा पूरी की जा रही है और आयोजन की सफलता के लिए पूरे प्रयास किए जा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहें हैं खिलाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में खिलाड़ी अपनी खेल तैयारियों में जुटें है। क्षेत्र भर में कुल 17620 खिलाड़ी ग्रामीण ओलंपिक में भाग लेंगे तथा कुल टीमें 1335 टीमें बनी है जिसमें पुरूषों की कुल टीमें 866 बनाई गई है व महिलाओं की 469 टीमें बनी है। कबड्डी के लिए 473 पुरूष टीमें है तथा 102 महिला टीमें है, टेनिस बॉल क्रिकेट में 178 पुरूष टीमें तथा 12 टीमें महिलाओं की खेलेगी। शुटिंग बॉलीबाल खेल केवल पुरूषों के लिए है और इसमें 57 टीमें खेलेंगे वहीं खो खो खेल केवल महिलाएं खेलेगी जिसमें 317 टीमें खेलेगी। बॉलीवाल में 118 पुरूष टीमें तथा 23 महिला टीमें खेलेगी वहीं हॉकी में 40 पुरूष टीमें तथा 19 महिलाएं टीमें खेलेगी।
गांवों में जोश व उत्साह के साथ निकाली रैलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर, उदरासर, लखासर, रिड़ी, बिग्गाबास रामसरा, सोनियासर मिठिया, गुसाईंसर बड़ा सहित अनेक गांवो में टूर्नामेंट के लिए जबरदस्त उत्साह व जोश देखने को मिल रहा है। ये ग्रामीण राज्य स्तरीय जीत कर आने की बात कही रहें है।
तैयारी में खिलाड़ियों ने झोंका दमखम, गांवो में निकाली रैलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल मैदान में लंबे समय से जोश के साथ खिलाड़ियों द्वारा खेलों का अभ्यास किया जा रहा है। लखासर में खो खो क्रेज है और ये खिलाड़ी राज्य स्तर विजय का विश्वास जता रहे है। पीईईओ अनाराम सेरडिया सहित स्टॉफ ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटें है। गांव उदरासर में विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकाली और बालिकाएं खो खो की तैयारी में जुटी है। यहां शारीरिक शिक्षिका मंजू, अध्यापक श्रवणकुमार, मोहरसिंह, अनिल कुमार, पंचायत सहायक दुलदास स्वामी, सीताराम, रामकेश लेखराम, पंचायत सहायक श्यामसुंदर, गणेशप्रकाश, सुभाष सहित समस्त स्टाफ कल के आयोजन की व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। सोनियासर मिठिया में शहीद सिपाही हेतराम गोदारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बालक बालिकाओं ने रैली निकाली व खेलेगा राजस्थान तो बढेंगा राजस्थान के नारे बुलंद किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में हो रही है धुंआधार तैयारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में खेल की तैयारी में जुटी है टीमें। (फोटो- दुलदास स्वामी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में निकली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में हो रही है धुंआधार तैयारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में खेल की तैयारी में जुटी है टीमें। (फोटो- दुलदास स्वामी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में विद्यार्थियों ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धर्मास में निकली ग्रामीण ओलंपिक रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में विद्यार्थियों ने लगाए नारे खेलेगा राजस्थान तो बढ़ेगा राजस्थान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में निकली धूमधाम से रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में विद्यार्थियों ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में विद्यार्थियों ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में विद्यार्थियों ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिंझासर में विद्यार्थियों ने निकाली रैली।