May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2022। भादवा की पंचमी को आज लोकदेवता हरिराम बाबा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। क्षेत्र के अनेक मंदिरों में दिनभर भक्तो का तांता लगा रहा व बाबा के जयकारे गूंजते रहें। कस्बे के हरिराम बाबा मंदिर में फूलों से मंदिर प्रांगण को सजाया गया। गांव देराजसर में आज लोकदेवता हरिराम बाबा का मेला भरा। मेले में देराजसर सहित टेऊ-सूडसर, दुलचासर, गोपालसर, कोटासर, दुसारणा, सेरूणा, नारसीसर गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए व धोक लगा कर जहरीले जीव जंतुओं से रक्षा की प्रार्थनाएं की। श्रद्धालुओं ने खेजड़ी के पेड़ पर मोलियां बांधकर गौ माता की रक्षा के लिए बाबा से प्रार्थना की। मंदिर में दिन भर सामूहिक हवन का आयोजन हुआ तथा श्रद्धालुओं ने इस हवन में घी-खोपरों की आहुतियां दी। मंदिर के पुजारी काशीराम सारस्वा ने बताया कि 2 दिन चले इस मेले में आसपास के गांव के करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में धोक लगाई है। इससे पूर्व बुधवार रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर के मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने माथा टेका व बाबा के धोक लगाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा से जहरीले जानवरों से रक्षा की प्रार्थनाएं की गई।