May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2022। गलियों में गणपति बप्पा मोरिया और भगवान गणेश की जय के जयकारे गूंजते, हाथों में मेंहदी रचाएं नन्हें मुन्ने बालक रैली के रूप में निकलते, सभी घरों से उन्हें प्रसाद व रूपए भेंट दिए जाते, ये दृश्य से श्रीडूंगरगढ़ की सांस्कृतिक यादों के रूप में कई नागरिकों के जहन में आज भी ताजा होगी। करीब 40 से 50 वर्ष पहले की ये फ्लेश बैक स्टोरी आज इसलिए बता रहें है कि ये एकत्र प्रसाद सभी बच्चे सामूहिक रूप से मिलकर खाते और भेंट में प्राप्त रूपयों से किसी जरूरतमंद बच्चे की फीस भरवाने का कार्य किया जाता था। इस उत्सव को चौक चानणी कहते और युवा होते किशोर बच्चे अपनी सांस्कृति से जुड़कर खेल खेल में समभाव व सेवा भाव भी सीखते थे। आज भी अनेक युवाओं ने इस उत्सव की कहानियों को अपने दादा दादी से सुना होगा। आज ये कहानी पुन साकार और सजीव हो उठी जब कस्बे की संस्कार इनोवेटिव स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मनाए गए गणेशोत्सव में विद्यार्थियों ने गौसेवा के लिए राशि सौंपी। स्कूल प्रशासन ने गणेश पूजन की अनुमति मिलने पर विद्यार्थियों ने उत्साह व उल्लास के साथ बुधवार को लार्ड गणेशा का बर्थडे केक काटा। साथ ही प्रति क्लास के विद्यार्थियों ने लंपी पीड़ित गौवंश के लिए सहयोग एकत्र किया। किसी बच्चे ने 10 रूपए तो किसी ने 50 या 100 रूपए अपनी जेबखर्ची से दिए और किशोर विद्यार्थियों के साथ नन्हें मुन्नों ने भी बढ़चढ़ कर सेवा भाव से जुड़ने का जज्बा दिखाया। विद्यार्थियों ने संचालक मनोज गुसाईं की सहायता से आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा और सेवादार मदन सोनी को बुलाया। समाज सेवी वयोवृद्ध रूपचंद सोनी को बुलाया तथा सोनी से पूजन करवा कर बच्चों द्वारा एकत्र राशि 16651 रूपए की राशि समिति को गौसेवा के लिए सौंपी गई। सोनी ने बच्चों के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बच्चों में भारतीय संस्कृति और गौसेवा का भाव बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयासों को प्रेरणीय बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल मे बच्चों ने धूमधाम से मनाया गणेशोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। समाजसेवी रूपचंद सोनी ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की खूब प्रशंसा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने आपणो गांव सेवा समिति को लंपी ग्रस्त पीड़ित गौवंश को सौंपी राशि।