






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितबंर 2022। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के संस्थापक अध्यक्ष सोहनलाल गट्टाणी की दूसरी पुण्यतिथि आज श्रीडूंगरगढ़ में समाज बंधुओ द्वारा उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। आडसर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया व दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि देते हुए उनके द्वारा समाज के विकास के लिए किए कार्यों की चर्चा की गई। समाज बंधुओं ने गट्टाणी के विचारों के समाज का निर्माण करने के लिए योगदान का संकल्प लिया। नागरिकों ने सभा के बाद श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में पौधे लगाए तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान समाज के श्रीभगवान चांडक, रामचंद्र राठी, कन्हैयालाल सोमाणी, किशनलाल सोमाणी, मुकेश डागा सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।




