May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितबंर 2022। श्रीवीर तेजा मंदिर श्रीडूंगरगढ़ में तेजा दशमी 5 सितबंर को भव्य जागरण व मेले का आयोजन किया जाएगा। आज मंदिर प्रागंण में मेला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मेले संबंधी व्यवस्थाओं पर जिम्मेदारियों का बांटते हुए टीमों का गठन किया गया। जागरण सोमवार रात 9 बजे प्रारंभ होगा और जोधपुर की दुर्गा जसराज एंड पार्टी, राजसमंद से नंदलाल भाट अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। मंच पर लीला कालबेलिया व हिना कालबेलिया की नृत्य प्रस्तुतियां भी होगी। आयोजन में बड़ी संख्या में तेजा भक्त व अनेक नागरिक भाग लेंगे।
देराजसर में गौकथा महोत्सव प्रारंभ होगा कल से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर गांव की श्रीकरणी गौ सेवा समिति गौशाला में रविवार से गौ कृपा कथा महोत्सव का आयोजन होगा। इसकी जानकारी देते हुए गौशाला प्रबंधन कमेटी के रामचंद्र भादू ने बताया कि गौशाला परिसर में 4 से 10 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सवा चार बजे तक गौ कृपा कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन साध्वी गोपाल सरस्वती दीदी करेगी। कथा के शुभारंभ से पूर्व गांव के हनुमान जी मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। कलश यात्रा देराजसर से रवाना होकर गोपालसर, दुलचासर, टेऊ-सूडसर गांव होते हुए कथास्थल तक पहुंचेगी।
संत लीलानंदजी की पुण्यतिथि पर भजन संध्या का आयोजन होगा कल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मीणा संन्यास आश्रम श्रीडूंगरगढ़ में कल संत लीलानंदजी गिरी की पुण्यतिथि पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडली के तेजपाल ने बताया कि कल रात 9 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी जिसमें सुभाष स्वामी, शंकरलाल, भागीरथ, टिंकू, प्रतीक व रोहित अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन से पूर्व संत प्रतिमा का श्रृंगार कर पूजन आरती की जाएगी तथा अनेक श्रद्धालु भजन संध्या में भाग लेंगे।