






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2022। शेरुणा गांव के 33 केवी विद्युत सब स्टेशन पर सोमवार को रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सेरूणा गांव में छह घंटे बिजली बंद रहेगी। ये जानकारी देते हुए निगम के जेईएन वसीम भियानी ने बताया कि सेरूणा गांव के 33 केवी जीएसएस पर मेंटेनेंस कार्य के चलते कल सेरूणा गांव की घरेलू सप्लाई सुबह 8:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक शाम 4:00 से 7:00 तक बिजली बंद रहेगी।



