






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2022। गांव सुरजनसर में आज मातम छाया है और मोहनराम जाट के घर कोहराम मचा है। यहां एक युवक की करंट से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लिखमाराम पुत्र मोहनराम जाट करंट की चपेट में आ गया। परिजन युवक को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जंहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक लिखमाराम के शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजन युवक की मौत का कारण विद्युत ट्रांसफार्मर से करंट लगने से होना बता रहें है।



