May 21, 2026
vikash

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसबंर 2022। सोमवार को साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतिक लोकदेवता बाबा रामदेव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने रूणिचा रा धणिया घणी घणी खम्मा के स्वरों के साथ जयकारे लगाए। अनेक घरों में चुरमा के लड्डू बनाकर बाबा को भोग लगाया गया। कस्बे में बिग्गा बास के रामदेवजी मंदिर में सोमवार सुबह से देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ रही। मंदिर के बाहर मेले का सा माहौल रहा और आते जाते सभी भक्त जय बाबा री के घोष करते नजर आए। कालूबास वार्ड 1 के रामदेव मंदिर में सोमवार को विशेष श्रृंगार, ज्योत, पूजन व प्रसाद का आयोजन भीकमचंद आशाराम सोनी परिवार द्वारा किया गया। गांव सोनियासर मिठिया के प्रसिद्ध बाबा रामदेव मंदिर में आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहंचे व धोक लगाई। गांव बाडेला व रिड़ी, देराजसर के बाबा रामदेव मंदिर में भी दिनभर भीड़ रही वहीं गांव मोमासर में भी रामदेव मंदिर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाबा के माथा टेका व मनोकामनाएं मांगी। गांव रिड़ी में नवयुवक मेला कमेटी द्वारा तथा अन्य स्थानों पर मंदिर कमेटियों ने व्यवस्था संभाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के रामदेव मंदिर में किया गया बाबा का विशेष श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया के प्रसिद्ध बाबा रामदेव मंदिर में उमड़ी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा के दरबार में पूजन व प्रसाद की व्यवस्था भीकमचंद आशाराम सोनी परिवार द्वारा की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में मंदिर की सजावट की गई व सुबह से देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर में भी बाबा के मंदिर में सैकड़ो भक्त पहुंचे।