






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2022। सोमवार को देश भर में शिक्षक दिवस मनाया गया और विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं का स्वागत सम्मान कर श्रद्धा प्रकट की। कस्बे के भारती निकेतन स्कूल व कॉलेज, संस्कार इनोवेटिव स्कूल, जयपुर पब्लिक स्कूल, एजी मिशन स्कूल व ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी, कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में बच्चों ने सुंदर सजावट की, विद्यार्थियों ने शाला प्रधान से केक कटवाया, सभी शिक्षकों को भी उपहार दिए। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से कार्ड सजाकर अपनी भावनाएं प्रकट की। छात्र छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और अपने शिक्षकों को भी खेल खिलाए। विद्यार्थियों ने शिक्षक बन कर उनकी मिमिक्री भी की और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के आशीर्वाद भी दिया। सभी स्कूलों में संचालकों सहित पूरे स्टॉफ ने विद्यार्थियों के साथ शिक्षक दिवस मनाया व शिक्षक का महत्व भी समझाया। स्कूल संचालक ओमप्रकाश स्वामी, कुंभाराम घिंटाला, मनोज गुसाईं, रजनीश कौशिक, विमला गुर्जर, राज सर, दुर्गादत्त पालीवाल सहित समस्त स्कूलों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए मंगलकामनाएं की।











