






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मेलो की जब भी चर्चा आती है तो इन मेलो में सजने वाले जुए के खेल झंडी मंडी का उल्लेख भी होता है। गांव रिड़ी में आयोजित रामदेव जी के मेले में भी सोमवार को झंडी मंडी सजाई गई और मंदिर के पास ही जुआ खिलवाना शुरू कर दिया गया। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल राजवीर के मुखबिर की सूचना पर हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर द्वारा चार जनो को गिरफ्तार कर लिया गया। मंदिर के पास ही जुवा खेल रहे रिड़ी निवासी लिछमण गवारिया, सहीराम जाट, तारनाथ सिद्ध ओर भगवानाराम जाट को गिरफ्तार कर उनसे 3500 रुपये भी जब्त किए गए।



