May 21, 2026
vikash

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितबंर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के विकास के लिए प्रयास करने हेतु नवगठित संस्था श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच ने प्रथम मांग शहर में ड्रेनेज समस्या के निवारण की उठाई है। रविवार को मंच सदस्यों ने संस्कृति भवन में बैठक का आयोजन किया व यहां से प्रस्ताव लेकर विधायक लोक सेवा केन्द्र पहुंचे। विधायक गिरधारीलाल महिया को ज्ञापन सौंपते हुए उनसे कस्बे की इस बड़ी समस्या का विधिवत समाधान करवाने की मांग की। महिया ने मंच सदस्यों को शीघ्र ही बड़ी ड्रेनेज योजना स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने ये पहुंचे, एक स्वर में उठाई मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक को ज्ञापन देने विधायक लोक सेवा केन्द्र पर मंच अध्यक्ष श्याम महर्षि, मंत्री राजकुमार स्वामी, उपाध्यक्ष डॉ चेतन स्वामी, समाजसेवी सोम शर्मा, सत्यनारायण योगी, रामचन्द्र राठी, विमल भाटी, सुरेन्द्र चूरा, सुशील सेरड़िया, नारायण सारस्वत, आपणो गांव सेवा समिति के शूरवीर मोदी, मनोज डागा, शंकरलाल स्वामी पहुंचे। सभी ने एक स्वर में राज्य सरकार से विशेष बजट का आवंटन करवाने व किसी एजेंसी द्वारा कार्य करवाने की मांग की।

10 दिन में बनेगा संस्था का विधान, बनाई तीन सदस्यों की कमेटी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के विधान का निर्माण करने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। इसमें अध्यक्ष श्याम महर्षि, मंत्री राजकुमार स्वामी तथा सत्यनारायण योगी को शामिल किया गया है। ये कमेटी आगामी 10 दिनों में मंच का विधान बना कर संस्था का पंजीकरण करवाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केन्द्र में मंच ने सौंपा ज्ञापन, महिया ने दिया आश्वासन।