






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेलवां में कार्यरत अध्यापक सुरजीत ढाका को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। ढाका को शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भूमिका निभाने के लिए पुरस्कृत किया गया है। ढाका को डेलवां सहित श्रीडूंगरगढ़ से बधाइयां मिली व उनके पैतृक गांव बासढाकान, चुरू में परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी जताई। वहीं राउमावि ताल मैदान श्रीडूंगरगढ़ के व्याख्याता प्रदीप कौशिक को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान 2022 दिया गया। कौशिक को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। कौशिक को क्षेत्र भर से बधाइयां मिल रही है। कौशिक ने इसका श्रेय अपने विद्यार्थियों को दिया व सदैव उनके हित में सेवाएं देने को तत्पर रहने की बात कही। वहीं राउमावि लिखमीसर उत्तरादा के देवेंद्र सिंह राहर को ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान 2022 से नवाजा गया। सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। डॉ. राधाकृष्ण सोनी सहित अनेक शिक्षकों ने तीनों सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है।



