August 30, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2022। क्षेत्र के गांव धनेरू में 12 वर्षीय बालक मनीष पुत्र पवन कुमार बोहरा लापता हो गया है। बालक सातवीं कक्षा का छात्र है व आज सुबह साइकिल लेकर काचरे लेने भुआ के यहां जाने का कह कर निकला। उसके बाद से बालक का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। मनीष की माता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और पुजारी पिता उसे बेतहाशा ढूंढ रहे है। सरपंच मोहन स्वामी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बालक के बारे कोई जानकारी होने पर नागरिक तुरंत 9983573655 पर संपर्क कर सूचना देवें।