






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2022। लंपी बीमारी ने गौवंश को त्रस्त कर दिया है और बेहाल हाल के दौरान अनेक गौशालाओं को सहयोग की आवश्यकता आन पड़ी है। संत भोले बाबा की पहल से जीव दया गौशाला समिति कालूबास द्वारा नेहरू पार्क में गौसेवार्थ भागवत कथा का प्रारंभ आज हो गया है। कथा स्थल पर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा पहले ही दिन गौशाला समिति को गौसेवार्थ 51 हजार रूपए की राशि सौंपी। इस पर संत सहित समाज ने इस सहयोग की सराहना की। बडी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए कथास्थल पर पहुंचे। बता देवें 14 सितबंर तक आयोजित इस कार्यक्रम में रात 8 से 10 बजे तक नानी बाई का मायरा का वाचन बाल संत शंकरदास महाराज करेंगे। कथा स्थल पर भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत भी पहुंचे व आयोजकों को शुभकामनाएं दी।
निकाली कलश यात्रा, गणेश वंदना के साथ प्रारंभ, बताया कथा का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवरों के मंदिर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने एक समान परिधान में कलश लिए मंगल कलश यात्रा निकाली। कड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ भागवत व कलश लेकर कथा स्थल तक पहुंचे। दोपहर में गणेश वंदना के साथ संगीतमय कथा प्रारंभ हुई। पहले दिन संत भोले बाबा ने कथा को कल्याणकारी बताते हुए कथा का महत्व बताया। बाबा ने कहा कि भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है और ये कथा ह्रदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है। बाबा ने कथा श्रवण के लाभ बताएं व कथा श्रवण के लिए अपने आस पास व साथ वालों को भी लेकर आने का आग्रह किया।
मंडल ने सुदंरकांड के पाठ से प्राप्त सहयोग राशि सौंपी गौसेवा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गत दिनों पूनरासर हनुमानजी मंदिर कालूबास में गौसेवार्थ सुदंरकांड का आयोजन किया। इस आयोजन में मंडल को 1 लाख 25 हजार रूपए का सहयोग प्राप्त हुआ। मंडल सदस्या महिलाओं ने जानकारी दी कि मंडल द्वारा 51 हजार रूपए जीव दया गौशाला, 11 हजार रूपए करणी माता गौशाला, 11 हजार रूपए सावरियां गौशाला, 11 हजार रूपए हनुमान धोरा बेसहारा गायों के लिए, 11 हजार रूपए आपणो गांव सेवा समिति, 11 हजार रूपए पंडित विष्णु को उपचार के लिए, 51 सौ रूपए सेवा परमो धर्म संघ, 11 हजार रूपए का मंडल महिलाओं ने अपने हाथों से गौवंश को रोटी, खल, चूरी खिलाई। 8 बोरी खल भी सुदंरकांड के दौरान सहयोग में प्राप्त हुआ जो गौवंश के लिए उपयोग लिया गया। महिला मंडल ने सुदंरकांड में भाग लेने वाली सभी महिलाओं का व सहयोगियों का आभार प्रकट किया।







