






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 8 सितंबर 2022। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की है और इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह का संचार हुआ है। कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक इस यात्रा से बड़ी उम्मीदें भी है। पार्टी ने स्थानीय स्तर पर भी यात्राएं निकालने के निर्देश दिए और श्रीडूंगरगढ़ में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा व ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम थोरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर तक सद्भावना यात्रा निकाली। गोदारा ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस इस यात्रा के बाद ओर अधिक मजबूत होगी व जन जन का साथ भी मिलेगा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरदारशरह रोड के अंबेडकर भवन से तोलियासर तक निकाली यात्रा में जय कांग्रेस विजय कांग्रेस के नारे भी लगाए।
ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस सदभावना यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस के दिग्गजों सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा में राधेश्याम सारस्वत, गणेशाराम पोटलिया, ओमप्रकाश गुरावा, विजयराज सेवग, विमल भाटी, पेमाराम साहरण, श्रीडूंगरगढ़ सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण जाखड़, हेमाराम खिलेरी, डालूराम मेघवाल, सहीराम नायक, सरजीत जाखड़, सहीराम गोदारा, खीयाराम गोदारा, पुरखनाथ ज्याणी, बुधराम गांधी, मनोज पारख, यूसुफ चुनगर, सन्दीप मारू, रमेश बासनिवाल, हीरालाल जाट, मनोज सुथार, कालूराम मलघट, पंचायत समिति सदस्य लालचंद कड़वासरा, ओमप्रकाश सारण, रामप्रताप मेघवाल, नोरंग चाहर, जगदीश गोदारा, नारायण गोदारा, मदन सिद्ध, ओमप्रकाश डोंगिवाल, प्रकाश दुसाद, अयूब दमामी, ओमप्रकाश पारीक, राकेश पारीक, रमेश प्रजापत, राजेश मण्डा, सन्दीप धनखड़, मुरलीधर राजपुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।




