






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2022। तोलियासर में हुए सांवरमल सुथार हत्याकांड में मृतक का पोस्टमार्टम अभी तक नही हुवा है और आक्रोशित लोगों द्वारा मांगे मानने का 2 बजे तक का अल्टीमेटम खत्म होने पर हाइवे जाम कर आंदोलन उग्र कर दिया था। हालांकि प्रशासन ने तुरन्त सक्रिय होकर समझाइश कर जाम को हटवा लिया है। प्रशासन की समझाइश पर आक्रोशित लोगों ने जाम को हटाते हुए 4 बजे का अल्टीमेटम दिया है और 4 बजे तक मांगो पर कार्रवाहि नही होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी प्रशासन को दी है। मौके पर अभी तक थाने के बाहर सेंकडो की संख्या में लोग जमा है और मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी करने, मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देने, लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग कर रहे हैं। अभी तक मृतक का शव श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में पड़ा है और इस सबन्ध में अभी अभी मुकदमा दर्ज हुवा है।





